इन 8 राज्यों में कोरोना से सबसे ज्यादा तबाही, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

इन 8 राज्यों में कोरोना से सबसे ज्यादा तबाही, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 19,718,030 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 728,013 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 639929 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1583489 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 45257 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 2268675 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में 53,601 नए मामले दौरान 871 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा रिकवरी रेट बढ़कर 69.79 फीसदी हो चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 10 अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,52,81,848 है। जिसमें 6,98,290 नमूने शामिल हैं जिनका परीक्षण सोमवार को किया गया।

8 राज्यों में सबसे ज्यादा तबाही

आंध्र, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, ये 8 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना महामारी से 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम ऐसे राज्य हैं जहां 5 से कम लोगों की जान गई है। अरुणाचल में 3, सिक्किम में 1 की मौत हुई है और मिजोरम में इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

87773

145636

2116

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

896

709

20

अरुणाचल प्रदेश

636

1592

3

असम

18000

43586

151

बिहार

28065

54088

397

चंडीगढ़ 

566

1004

25

छत्तीसगढ़

3336

9013

99

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

444

1167

2

दिल्ली

10346

131657

4131

गोवा

2741

6208

80

गुजरात 

14055

55304

2672

हरियाणा

6448

35492

489

हिमाचल प्रदेश 

1241

2205

17

जम्मू एंड कश्मीर 

7514

17375

478

झारखंड

8811

9724

188

कर्नाटक

79916

99126

3312

केरल

12784

22616

115

लद्दाख

471

1237

9

मध्य प्रदेश 

9202

29674

1015

महाराष्ट्र 

148042

358421

18050

मणिपुर

1720

2122

11

मेघालय

610

498

6

मिजोरम

300

323

0

नागालैंड

2030

973

8 

ओडिशा

14148

33021

286

पुडुचेरी

2180

3355

89

पंजाब

8550 

15735

604

राजस्थान

13810

39060

800

सिक्किम

399

510

1 

तमिलनाडु

53099

244675

5041

तेलांगना

22628

59374

645

त्रिपुरा

1673

4656

43

उत्तराखंड

3586

6301

134

उत्तर प्रदेश 

47878

76724

2120

वेस्ट बंगाल

26031

70328

2100

भारत में कुल मामले

639929

1583489

45257


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।